फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चेतन और चिराग के बीच जुबानी जंग, कहा- अपना स्टैंड क्लियर कीजिए, एनडीए में हैं या नहीं

Wed, 27 Nov 2024 07:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सच में अब वह समय आ गया है कि चिराग जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वो NDA में हैं भी या नहीं? मांझी जी खाली एनडीए  की सिर्फ एक सीट थी, ‘इमामगंज’, जहां NDA की सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा फंसी थी। 
विज्ञापन
चेतन आनंद - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान मंडल में हंगामेदार शीतकालीन सत्र चल रहा है और उधर पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के बेटे और शिवहर विधायक चेतन आनंद ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर आरोप लगाकर राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। दरअसल चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि चिराग पासवान एनडीए में हैं या नहीं हैं इसको लेकर स्थिति स्पष्ट कीजिये। चेतन आनंद ने चिराग पासवान पर  जन सुराज और प्रशांत किशोर से भी कनेक्शन होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


क्या लिखा है चेतन आनंद ने 
चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए  लिखा है कि - सच में अब वह समय आ गया है कि चिराग जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वो NDA में हैं भी या नहीं? मांझी जी खाली एनडीए  की सिर्फ एक सीट थी, ‘इमामगंज’, जहां NDA की सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा फंसी थी। जहां दीपा मांझी जी के सामने कोई जितेंद्र पासवान खड़े थे और वह 37 हजार वोट ले आते हैं. यह बताता है कि या तो आप इसलिए नहीं गए कि आप वहां वोट ट्रांसफर नहीं करा सकते थे या आप जीतन राम मांझी जी को उनके घर में उन्हें नीचा दिखाना चाहते थे, या फिर जनस्वराज से अंदर खाने आपकी कोई ‘डील’ थी!

साथ में हैं भी और नहीं भी ऐसा नहीं चलेगा
चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि- संसदीय चुनाव में आप तीन-तीन बार शिवहर का कार्यक्रम लगवाकर, हेलीपैड बनवा कर नहीं आते हैं। ऐसा कर आप क्या संदेश दे रहे थे? क्या हाजीपुर में राजपूतों ने आपको वोट नहीं किया? आप बार-बार बुलाने पर भी इमामगंज नहीं आते हैं, क्यों? क्या दीपा मांझी दलित नहीं हैं, या भविष्य में आपको मांझी वोट नहीं चाहिए! मेरी सलाह है, सच का सामना कीजिए। चेतन आनंद ने कहा कि -आप अपना स्टैंड क्लियर कीजिए। साथ में हैं भी और नहीं भी ऐसा नहीं चलेगा। चेतन आनंद ने कहा कि- याद रखें, कभी अटल जी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार को बचाने के लिए मेरे पिता जी सामने आए थे और आज जरूरत पड़ी तो नीतीश जी के नेतृत्व वाली NDA सरकार को बचाने मैं सामने आया। हम कोई सड़क छाप नहीं हैं. एक जिंदा कौम के नेता हैं। अमर्यादित भाषा और टिप्पणी कहीं महंगा सौदा न साबित हो?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें