फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान के वीआईपी मॉल में 30 घंटे से सेंट्रल जीएसटी की जांच, दस्तावेज और स्टॉक खंगाले

Mon, 29 Jun 2026 06:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान के मैरवा स्थित वीआईपी मॉल में सेंट्रल जीएसटी की टीम पिछले 30 घंटे से जांच कर रही है। अधिकारी बिल, स्टॉक, कंप्यूटर डेटा और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के मैरवा नगर स्थित वीआईपी मॉल में सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम लगातार जांच कर रही है। टीम पिछले करीब 30 घंटे से मॉल में मौजूद रहकर खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज, बिल, स्टॉक और अन्य व्यावसायिक अभिलेखों की गहन जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, वीआईपी मॉल के संचालक अरुण गुप्ता को राजद से जुड़ा नेता बताया जाता है। जीएसटी अधिकारियों ने मॉल के सभी काउंटरों और गोदामों का निरीक्षण करते हुए स्टॉक, बिल, इनवॉइस और बिक्री रजिस्टर की जांच की। साथ ही पिछले कई वर्षों के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड, कंप्यूटर डेटा और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जीएसटी अधिकारियों का दल शुक्रवार को मॉल पहुंचा था और तब से जांच लगातार जारी है। जांच के दौरान मॉल के कर्मचारी और संचालक पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन


पढ़ें:  बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार, डबल मर्डर के गवाह की सरेआम गोली मारकर हत्या; छपरा में भारी बवाल

सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने फिलहाल जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। उनका कहना है कि सभी दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या कर चोरी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मैरवा के व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित वीआईपी मॉल में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामानों की बड़े पैमाने पर बिक्री होती है। अचानक हुई जीएसटी जांच के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी चर्चा का माहौल है और कई दुकानदार कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।

वहीं, मॉल संचालक अरुण गुप्ता के समर्थकों का कहना है कि जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है और सभी रिकॉर्ड पारदर्शी हैं। दूसरी ओर, जीएसटी विभाग के सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई नियमित अभियान या किसी खुफिया सूचना के आधार पर की गई हो सकती है। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें