35 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और जमीन विवाद से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपित शिवम पांडेय की गिरफ्तारी के लिए चनपटिया पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पाने की कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपित के खरदेउर महना गांव स्थित आवास के अलावा महना चौक और कैथवलिया चौक पर भी इश्तिहार चस्पाया। कार्रवाई के दौरान अपर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, एसआई अनिल कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
जानकारी के अनुसार, चनपटिया नगर के वार्ड संख्या-4 निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने मार्च 2026 में चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शिवम पांडेय समेत अन्य लोगों पर जमीन विवाद को लेकर 35 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा अवैध हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था।