फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : प्रत्येक केंद्र से वसूलती थी तीन-तीन हजार रुपये, अब विभाग ने की कार्रवाई; सीडीपीओ हुई निलंबित

Wed, 25 Dec 2024 09:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

CDPO suspended : सीडीपीओ का एक साउंड क्लिप वायरल हुआ था जिसमें प्रत्येक केंद्र से तीन हजार अवैध वसूली करने की बातचीत थी। वभाग ने आरोपी सीडीपीओ पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
आरोपी सीडीपीओ अनिता कुमारी निलंबित। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के बनमनखी की सीडीपीओ और पूर्णिया की प्रभारी डीपीओ अनिता कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। कटिहार के बारसोई में सीडीपीओ रहते हुए उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे, जिसपर आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति किए जाने वाले पोषाहार में गड़बड़ी का आरोप था। उन्होंने बारसोई में अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी चावल की गबन की थी, जिसमें उन्होंने बड़े पैमाने पर राशि का दुरुपयोग किया था। इसके अलावा, उन पर रिश्वत लेने और अपने पद का दुरुपयोग करने के भी आरोप हैं।

विज्ञापन


प्रत्येक केंद्र से वसूलती थी तीन हजार रुपये 
इस संबंध में अधिकारी का कहना है कि अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा अनिता कुमारी के मामले से जुड़े सभी आरोपों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अनिता कुमारी के विरूद्ध प्राप्त वायरल विडियो की जांच जिलास्तर पर संयुक्त जांच दल द्वारा की गयी है एवं समिति द्वारा अपने निष्कर्ष एवं अपने मंतव्य में वायरल ऑडियो क्लिप वार्ता आरोपित पदाधिकारी एवं मंजर आलम (सेविका पति) के बीच होने तथा उक्त ऑडियो क्लिप में लेने देने की वार्ता होने तथा प्रति केन्द्रवार 3000/- रूपये की वसूली की बात होने की स्थिति में पायी गयी है। आरोपित पदाधिकारी ने संयुक्त जांच दल को ऑडियो क्लिप में अपनी आवाज होने तथा मंजर नाम के व्यक्ति (सेविका का पति) से बात किये जाने का लिखित बयान भी दिया गया है। उक्त से अनिता कुमारी के विरूद्ध घोर अवचार या घुसखोरी एवं भ्रष्टाचार में संलिप्तता के प्रथम द्रष्ट्या पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध है।

होगी कड़ी कार्रवाई 
निलंबन के आदेश में कहा गया है कि अनीता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है, और उन्हें अपने पद के सभी अधिकारों और सुविधाओं से वंचित किया जाता है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है, और अनीता कुमारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अनीता कुमारी के खिलाफ जांच की जा रही है, और उन्हें अपने पद से हटा दिया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि अनीता कुमारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और उन्हें अपने कृत्यों के लिए दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें