फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर; छात्र की मौत, उसके दोस्त की हालत गंभीर

Thu, 26 Jun 2025 11:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Patna Road Accident: पुलिस ने बताया कि छात्र अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। अथमलगोला इलाके में तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित अथमलगोला थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव के पास NH 31 पर स्कूटी सवार एक इंजीनियरिंग के छात्र को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन


कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी
जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र हिमांशु कुमार, जो बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के घाघ सरैया गांव का निवासी है, अपने दोस्त उज्जवल कुमार के साथ पटना से इंजीनियरिंग की कोचिंग पढ़ाई के बाद छुट्टी पर वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान अथमलगोला थाना क्षेत्र में राजपुरा गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के कारण इंजीनियरिंग छात्र हिमांशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उज्जवल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल उज्जवल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच भेज दिया है।
बिहार के इन 23 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज और यलो अलर्ट; जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मृतक इंजीनियरिंग छात्र हिमांशु कुमार के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार दोनों युवक जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी काफी दूर तक घसीट गई। इस घटना के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें