फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर में मुठभेड़, पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को मारी गोली

Thu, 26 Jun 2025 10:52 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने गोलीबारी कर भाग रहे दो अपराधियों को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हाल में ही मोतिहारी पुलिस ने इनपर भी इनाम घोषित किया था। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी है। घायल अपराधियों का एक बड़ा गैंग है और दोनों द्वारा इस इलाके में सीएसपी केंद्रों में लगातार लूट की घटनाएं अंजाम दी जा रही थीं। यह घटना जिले के पारू थाना क्षेत्र में घटित हुई है। मौके पर एसएसपी सुशील कुमार और एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन पहुंचे। पुलिस की गोली से घायल इन दोनों अपराधियों का इलाज अभी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है और दोनों की स्थिति स्थिर है।

विज्ञापन

पटना के गंगा पथ पर पुलिस मुठभेड़, नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

मुजफ्फरपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे
बताया जा रहा है कि दोनों अपराधियों पर दो दर्जन से अधिक लूट और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। हाल ही में जिले के सरैया अनुमंडल क्षेत्र में जितनी भी लूट की घटनाएं हुई हैं, उनमें यह दोनों शामिल रहे हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि ये दोनों अपराधी मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इस मामले में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि हाल ही में जिले के सरैया अनुमंडल क्षेत्र में सीएसपी केंद्रों से लगातार लूट की घटनाओं में इजाफा हुआ था। इन घटनाओं के पीछे सूरज सहनी और नीरज ठाकुर का हाथ था।

 

 

मुजफ्फरपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान इन्हें पकड़ा गया था, लेकिन टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर दोनों भाग गए और आसपास छिप गए। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को घेराबंदी कर लिया। जब दोनों अपराधियों ने पुलिस को घिरा हुआ देखा तो उन्होंने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिससे दोनों को गोली लगी। पुलिस का कहना है कि अभी दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और उनकी स्थिति स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूरज सहनी और नीरज दोनों ही कुख्यात अपराधी हैं और इनके खिलाफ मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में लूट, डकैती सहित कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें