फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिवाली के दिन वृद्ध को तड़पा-तड़पा कर मार डाला, अंधविश्वास के कारण आरोपी को हुआ शक तो ले ली जान

Thu, 31 Oct 2024 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने कहा कि जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और एसएफएल टीम की सहायता से घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर में गुरूवार को जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में 60 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ नेनुआ गांव निवासी 60 वर्षीय कमला साह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार 1 किशोर ने वृद्ध पर चाकू से हमला किया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी किशोर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


किशोर ने वृद्ध पर चाकू से हमला कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार नेनुआ गांव निवासी 60 कमला साह सुबह शौच के लिए बधार में गए थे। इस दौरान गांव के ही एक किशोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि किशोर ने कई बार चाकू से वार कर वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या का कारण हो सकता है अंधविश्वास
ग्रामीणों के अनुसार इस हत्या का कारण अंधविश्वास हो सकता है। क्योंकि मृतक झाड़-फूंक का काम करता था। कुछ दिन पहले हीं आरोपी किशोर की मां की मृत्यु हुई थी। किशोर को शक था कि उसकी मां की मौत के पीछे कमला साह का हाथ था। हालांकि, पुलिस ने इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की है और जांच कर रही है। डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और एसएफएल टीम की सहायता से घटना की जांच की जा रही है। डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और एसएफएल टीम की सहायता से घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें