फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने पांच गोली मारी; वारदात से बाजार में दहशत

Sat, 12 Apr 2025 06:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Police: पटना के मसौढ़ी में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप मच गया। बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। दुकानदारों ने दुकानों का शटर गिरा गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या कर गई। अपराधियों ने कारोबारी को पांच गोली मारी। शनिवार दोपहर मसौढ़ी इलाके में पावर ग्रिड के पास जहानाबाद रोड में इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मृत कारोबारी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ छोटन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगदीश यादव मसौढ़ी बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। मुकेश भी अपने पिता के साथ दुकान में बैठता था। इधर, दो-तीन महीने उसने जमीन खरीद-बिक्री का काम शुरू किया था। आशंका है कि जमीन के विवाद में ही उसकी हत्या हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

जहानाबाद वाले रोड की ओर जा रहा था
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि यह मृतक मुकेश अपने किसी साथी के साथ बाइक पर बैठकर जहानाबाद वाले रोड की ओर जा रहा था। उसी वक्त किसी बोलेरो बाइक से कुछ अपराधी आए और हत्या कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए फोंरसिक टीम और स्क्वायड डॉग को भी बुलाया गया है। घटनास्थल पर कई खोखा को पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बोले- पंचायती राज दिवस पर बिहार को यह सौगात देने आ रहे पीएम मोदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें