उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर जताया दुःख
उपेन्द्र कुशवाहा ने इस घटना से आहत होकर सोशल मीडिया पर दुःख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि अभी-अभी ख़बर मिली है कि मीनापुर (मुजफ्फरपुर) में हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबर सुनकर मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मैं अपनी पूरी पार्टी के साथ उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति दें और परिजनों को दुख सहने की ताकत। पुलिस-प्रशासन बिना समय गंवाए आवश्यक कार्रवाई करे।