फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में महागठबंधन का राजभवन मार्च, पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही बैठे

Tue, 31 Dec 2024 02:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : गांधी मैदान के आसपास दो दिन पहले जो हुआ, अब राजभवन मार्च के समय शायद नहीं हो सकेगा। सीएम नीतीश कुमार भी लौट आए हैं और नए एसएसपी ने भी पदभार ले लिया है। देखना होगा कि आंदोलन कितना हो पाता है?
विज्ञापन
राजभवन मार्च पर निकले महागठबंधन के विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार दोपहर महागठबंधन ने नेताओं ने फिर से अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतर गए। पटना में राजभवन मार्च के लिए भाकपा माले और काग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा के पास जमा हुए। इसके बाद नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वह राजभवन की ओर बढ़ ही रहे थे कि निर्वाचन आयोग के पास पटना पुलिस ने मार्च को रोका दिया। इसके बाद महागठबंधन के विधायकों ने विरोध जताया। देखते ही देखते विधायकों और पुलिस के झड़प होने लगी। फिलहाल नाराज विधायक रोड पर बैठ कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायकों के हाथों में परीक्षा रद्द करें और लाठीचार्ज के विरोध वाले पोस्टर हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पटना पुलिस ने महागठबंधन के विधायकों को रोक लिया। । - फोटो : अमर उजाला
किस नियम के आधार आप हमें राज्यपाल से मिलने से रोक रहे
इधर, सड़क पर बैठे विधायकों को पटना पुलिस की टीम समझाने की। माले विधायक संदीप सौरभ ने पुलिस से पूछा कि आप हमलोगों को किस नियम के आधार पर राज्यपाल से मिलने से रोक रहे हैं। नियम दिखाइए कि विधायक राज्यपाल से नहीं मिल सकते हैं? इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे जाने दिया। इस दौरान पुलिस से उनकी मामूली झड़प भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें