फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्राइवेट स्कूल की बस रफ्तार में टर्निंग पर अनियंत्रित हो तालाब में गिरी, सभी 10 बच्चों को बचाया

Tue, 02 May 2023 03:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

बिहार के सारण जिले में मंगलवार को हादसा हुआ। हादसे में 10 बच्चों से भरी स्कूल बस तालाब में गिर गई। फिलहाल, बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
 
विज्ञापन
तालाब में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के इसुआपुर बाजार में मंगलवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यह तो मात्र संयोग ही था कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और बस में सवार सभी सुरक्षित हैं। यह बस इसुआपुर बाजार स्थिति निराला पब्लिक स्कूल के स्कूली बस के साथ हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि यह बस 10 बच्चों को स्कूल से छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी, तभी एक पोखरे के पास से गुजरती हुई। इस बस के ड्राइवर द्वारा संतुलन खो दिया गया। परिणाम स्वरूप बस सीधे-सीधे तालाब में जाकर पलट गई और वहां पर कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखकर वहां उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा तालाब में छलांग लगा दिया गया और बस के सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में गनीमत यह रही है कि किसी बच्चों को किसी प्रकार की कोई बड़ी चोट नहीं आई और सुरक्षित उन्हें तालाब से निकाल लिया गया। हालांकि, हल्की-फुल्की चोट सभी बच्चों को आई है। यह घटना इसुआपुर के मरीचा गांव का है, जहां पर टर्निंग के पास बस को घुमाते हुए यह दुर्घटना हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें