फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : समस्तीपुर में बस पलटी, 25 यात्री घायल; नेपाल से देवघर जा रहे थे 43 कांवड़िये, एनएच पर हुआ ऐसा

Sun, 25 Aug 2024 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

यात्रियों का कहना है कि नेपाल से कांवड़ियों को लेकर बस देवघर जा रही थी इसी दौरान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर चौक से कुछ दूर आगे बढ़ते ही बस का एक्सल टूट गया। इस कारण बस सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर नेपाल से कावड़ियों को लेकर देवघर जा रही बस पलट गई। इस घटना में बस पर सवार 25 से अधिक कांवड़िये घायल हो गए। सभी घायल कांवड़िया को मुसरीघरारी के निजी व सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 43 नेपाली कांवरियां सवार थे। घटना तड़के करीब 3:00 के आसपास की बताई गई है। 

विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि नेपाल से कांवड़ियों को लेकर बस देवघर जा रही थी इसी दौरान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर चौक से कुछ दूर आगे बढ़ते ही बस का एक्सल टूट गया। इस कारण बस सड़क किनारे पलट गई। हालांकि बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी जिस कारण कांवड़ियों की जान बाल-बाल बच गई। इस घटना में 25 से अधिक कांवड़ियों को चोटें आई हैं जिन्हें मुसरीघरारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ को सुबह सदर अस्पताल भेजा गया है जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 

जलाभिषेक करने के लिए देवघर जा रहे थे
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि तड़के करीब 3:00 बजे हुई इस घटना के बाद एनएच 28 पर अपरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर तुरंत मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस में फंसे कांवड़ियों को बाहर निकाल कर जख्मी कांवरियों को उपचार के लिए एनएच किनारे स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। बताया गया कि सभी कांवड़िया
विज्ञापन

 जयनगर नेपाल से सटे इलाके से बस पर सवार होकर जलाभिषेक करने के लिए देवघर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 28 पर हादसा हुआ। 

शनिवार सुबह नेपाल से चले थे सभी
कांवड़ियों ने बताया कि वे लोग देवघर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे शनिवार को दिन के 11:00 बजे नेपाल से चले थे। रात करीब 3:00 बजे सामने से आ रही एक वाहन ने बस में ठोकर मार दी जिससे बस का एक्सल टूट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी जिस कारण जान माल का क्षति नहीं हुई। घायल कांवरियों में बारा जिले  नेपाल के रहने वाले रामकिशोर महतो, झुनिया देवी, रोशनी मुखिया, परम शीला देवी, श्रीपति मुखिया, पार्वती देवी, बिंदेश्वर मुखिया, लक्की मुखिया, अरुण मुखिया, परमिंदर मुखिया, जगत मुखिया, विनोद पंडित, मोती पंडित,  विश्वनाथ मुखिया, राजेश साह, लक्ष्मी यादव आदि शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें