Bihar : बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। इसी दौरान वह गाड़ी बर्निंग कार बन गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन कार जलकर राख हो गया।
बेगूसराय में मोटरसाइकिल और कार में टक्कर हो गई। इस दौरान कार धू-धू कर जलने लगी। वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हालाँकि कार में आग लगने के बाद चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आमने-सामने हुई बाइक और कार में भिड़ंत
घटना नगर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के समीप की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार काली स्थान की तरफ से हेमरा की ओर आ रही थी, जबकि एक बाइक सवार विपरीत दिशा यानी हेमरा से काली स्थान की ओर जा रही थी। तभी एक निजी अस्पताल के सामने तीखे ब्रेकर के पास बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही कार के इंजन में आग लग गई। कार में आग लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना में कार चालक और मोटरसाइकिल चालक बाल बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन को कॉल कर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया।