फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रजिस्ट्री ऑफिस के पास चली गोली, दो युवक घायल, गार्ड की बंदूक से भूलवश फायरिंग

Fri, 27 Jun 2025 03:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास गुरुवार को अचानक गोली चलने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। गोली रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात एक गार्ड की दोनाली बंदूक से भूलवश चल गई, जिससे दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए PMCH भेजा गया। घटना के बाद पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मौके का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गार्ड से गोली कैसे चली और इसमें लापरवाही किस स्तर पर हुई।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) के पास गुरुवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब वहां गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया गया है कि यह फायरिंग रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात एक सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक से भूलवश हुई, जिससे दो लोगों के हाथ और पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पटना सेंट्रल एसपी सुश्री दीक्षा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि यह गोली गार्ड की लापरवाही से चली है। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत पीएमसीएच भेजा गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  मुंगेर में पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन, आवागमन ठप; कई स्कूली बच्चे फंसे
विज्ञापन


एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा में तैनात गार्ड से गोली कैसे चल गई और इस लापरवाही के पीछे जिम्मेदारी किसकी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में दहशत
गोली चलने की घटना के बाद स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह से नियंत्रण में है और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें