फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जलती चिता पर से बहन के अधजले शव को भाई ने उतारा, ससुराल वाले चुपके से कर रहे थे अंतिम संस्कार

Thu, 21 Sep 2023 10:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Police :  शादी के दौरान दहेज का कुछ राशि बकाया रह गया था। जिसके चलते महिला के सास ससुर महिला को प्रताड़ित किया करते थे। घटना के दिन भी उसकी सास-ससुर से झगड़ा हुआ था। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी में जलती चिता से अपनी नवविवाहिता बहन के शव को उतारकर मृतका के भाई ने अपनी बहन के हत्यारे ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। परिजनों का कहना है कि दहेज का कुछ बकाया राशि था जिसकी पूर्ति नहीं होने की वजह से ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मामला अन्धरामठ थाना क्षेत्र के बरुआर गांव की है। मृतका सुखाय पासवान की पत्नी शर्मिला देवी (28) थी।

विज्ञापन


दहेज़ के बकाये रुपयों के लिए हुई हत्या 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है दस वर्ष पूर्व शर्मिला की शादी हुई थी। मृतका का पति सुखाय पासवान दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, जबकि शर्मिला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी। भाई का कहना है कि शादी के दौरान दहेज का कुछ राशि बकाया रह गया था। इस वजह से शर्मीला का ससुर नारायण पासवान और सास दुखी देवी हमेशा शर्मिला को प्रताड़ित करते रहते थे। घटना के दिन भी सास-ससुर से शर्मिला का झगड़ा हुआ।

घोघरडीहा थाना में मामला दर्ज कराया 
भाई ने बताया कि हमलोगों को सूचना मिली कि शर्मिला की हत्या हो गई है। हमलोग सपरिवार अपनी बहन के घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि सभी लोग चुपके से शव को जलाने श्मशान घाट गये हुए हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही हमलोग सीधे श्मशान घाट पहुंचे और देखा कि उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। आननफानन में हमने शव को जलती चिता से उतारकर घटना की जानकारी घोघरडीहा थाना को दी। परिजनों ने घोघरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेजा 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस श्मशान पहुंची और अंधरामठ थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया पर अधजला शव होने के कारण मधुबनी अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें