फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना निवासी बहनोई की कुदाल से गला काटकर हत्या, ससुराल में पत्नी के भाई से हुआ था विवाद

Sun, 29 Jun 2025 10:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : चार दिन पहले युवक अपने ससुराल गया था। आज पत्नी के भाई ने उसकी कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी। हालाँकि ग्रामीणों के द्वारा सूचना देने पर आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में पत्नी के भाई ने बहनोई की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच  28 स्थित कैंची मोड़ के समीप मांझी मोहल्ले की है। मृतक युवक की पहचान पटना जिला के घोसवारी थाना क्षेत्र के नामनगर निवासी बांके मांझी के पुत्र लौंगी मांझी (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पिता पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- छह साल तक दरिंदगी करते रहे, विरोध करने ऐसा करते थे

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्रहलाद मांझी और उसके बहनोई लौंगी मांझी के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पत्नी के भाई प्रहलाद मांझी ने कुदाल से ही बहनोई की गला काट कर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार एवं एसआई नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी प्रहलाद मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या मे उपयोग किये जाने वाले कुदाल को भी प्रमाण के तौर पर जप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सरकारी गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा; यह मांग कर रहे

घटना की जानकारी मिलने पर तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि यह पूरा मामला जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि जिनकी हत्या हुई और जिसने हत्या की है, वे दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। मामले की जांच चल रही है। मृतक तीन-चार दिन पहले ही अपने रिश्तेदार के यहां आया था। वह ईट भट्ठा पर काम करता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें