फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बदमाशों ने जदयू नेता और उनके परिवार पर किया हमला, पुलिस कर रही मामले की जांच

Sun, 29 Jun 2025 09:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : बिहार में बदमाशों ने जदयू नेता और उनके परिवार पर हमला किया है। इस घटना में जदयू नेता, उनकी पत्नी और मां तीनों घायल हो गये हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।अब पुलिस मामले की जांच का रही है। 
विज्ञापन
घायल जदयू नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में जदयू नेता गोपाल तांती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हमले का आरोप उनके परिजन और मामी पर है। हमले में उसकी मां राजकुमारी देवी और पत्नी सोनी कुमारी भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मुंगेर में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलालपुर गांव का है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पिता पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- छह साल तक दरिंदगी करते रहे, विरोध करने ऐसा करते थे

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गोपाल तांती काम से घर लौटे तो देखा कि घर की बिजली कटी हुई है। जब उन्होंने जांच किया तो पता चला कि बिजली उनके ही परिजन ने काट दी थी। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उनके पटेदार विवाद करने लगे और देखते ही देखते हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गोपाल तांती ने आरोप लगाया कि चंपा देवी नामक महिला दो हथियार लेकर आई। एक हथियार साहिल कुमार को दिया, जबकि दूसरा हथियार सौरव कुमार को दिया। फिर दोनों ने मिलकर सिर पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सरकारी गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा; यह मांग कर रहे

घटना के संबंध में जदयू नेता गोपाल ताप्ती ने बताया कि वह पूर्व में जदयू के पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। घटना के बाद उन्होंने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अब तक थाना में कोई आवेदन नहीं आया है, लेकिन आवेदन मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



                                              

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें