आवागमन का है मुख्य रास्ता
पुल के धंस जाने से किसानों को बाजार आने-जाने एवं स्कूली वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे बच्चों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तत्काल अगर कोई व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों का जीवन ठहर सा जाएगा। लोगों का कहना है कि मुख्य रास्ता होने की वजह से लोग अपने जान को जोखिम में डालकर उसी धंसे पुल पर चढ़कर पैदल पार कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री और पदाधिकारियों से की है मांग
इस संबंध में मुखिया राजू यादव ने बताया कि पुल धंसने की जानकारी स्थानीय विधायक ज्योति देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, बीडीओ अभिषेक कुमार आशीष को दी गई है। तत्काल आपदा प्रबंधन के तहत वैकल्पिक व्यवस्था करवाने तथा शीघ्र ही बड़े पुल का निर्माण करवाने की मांग की गई है। राजू यादव ने कहा कि हम लोग के स्थानीय सांसद जीतन राम मांझी केंद्र में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके समधन ज्योति देवी स्थानीय विधायक हैं। हमलोग उनसे मांग करते हैं कि शीघ्र इन समस्याओं का समाधान करें ताकि आम ग्रामीणों को किसी प्रकार का जोखिम नही उठाना पड़े।