बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उच्च माध्यमिक (11वीं और 12वीं कक्षा) के लिए हिंदी, अंग्रेजी, मैथिली, बंगाली, संस्कृत और उर्दू विषय के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया गया और फिर लगातार देर रात तक परिणाम जारी किए जा रहे हैं। शुरुआती सूची में हिन्दी के 525, अंग्रेजी के 2323, उर्दू में 145 अभ्यर्थी को सफलता मिली। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसी खबर में नीचे दिए लिंक से बीपीएससी के आज जारी परिणाम देख सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, मैथिली, बंगाली, फारसी, पाली, प्राकृत भाषा के सफल अध्यापकों की सूची और उन्हें आवंटित जिलों की जानकारी जारी की। उसके बाद भौतिकी, रसायन, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र आदि का रिजल्ट देर रात जारी कर दिया। बाकी विषयों के अध्यापकों का रिजल्ट आना जारी है। माध्यमिक स्कूल के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट बुधवार को जारी किया जा सकता है।
आइए जानते हैं किस वर्ग के शिक्षक की कितनी बनेगी ग्रॉस सैलरी...
प्राइमरी स्कूल (क्लास 1 से 5)
मिडिल स्कूल (क्लास 6 से 8)
हाई स्कूल (क्लास 9 से 10)
हायर सेकेंडरी स्कूल (क्लास 11 से 12)