फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Marriage: छह महीने पहले एक-दूजे के हुए, अब दो अलग कमरों में फंदे से झूलते मिले; बिहार की यह खबर चर्चा में

Mon, 13 May 2024 08:44 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : छह महीना पूर्व युगल प्रेमी-प्रेमिका ने परिवार की मर्जी के बगैर प्रेम  विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे थे। रविवार की देर शाम अलग-अलग कमरों में दोनों की लाश मिली है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
इन अलग-अलग कमरों में मिली दंपती की लाश। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में अलग-अलग कमरें में नवविवाहित दंपति की लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने आपसी कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच को लेकर सोमवार की सुबह एफएसएल की टीम बुलाई गई है। घटना रविवार देर रात्रि मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव की है। मृतक की पहचान रिशु मंडल (23) और पत्नी रंजन देवी (21)  के रूप में की गई हैं। दोनों की शादी 6 माह पूर्व ही प्रेम विवाह हुई थी।

विज्ञापन


वजह की जानकारी स्पष्ट नहीं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिशु मंडल एवं रंजना देवी की 6 माह पूर्व ही प्रेम विवाह हुई थी। रंजना देवी बघवा गांव की ही रहने वाली है। दोनों ने परिवार की मर्जी के बगैर 6 माह पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद से दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय मृतक रिशु मंडल के पिता और घर के दूसरे लोग मकई का भूट्ठा छिलवाने के लिए खेत गए थे। जब खेत से वापस घर लौटे तो पाया कि उनके घर का दोनों कमरा अंदर से बंद है।  काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने पाया कि पति-पत्नी दोनों छत के फंखे से फांसी लगाकर झूल चुके थे। यह नजारा देखते ही घर में कोहराम मच गया। लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतक रंजना की मां घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ मार कर रो रही है। वहीं लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि इस घटना के क्या कारन हैं यह किसी को नहीं पता है।

जांच में जुटी पुलिस 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पर मीरगंज थाना के पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल  भिजवाया। उधर, स्थानीय लोग भी इस बात को लेकर चकित हैं कि आखिर दोनों ने किस बात को लेकर इस तरह का कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें