फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Blast : चुनावी मौसम में बिहार में फटा बम; चार मासूम झुलसे; हालत गंभीर

Fri, 12 Apr 2024 09:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar : चुनावी समय में बिहार में बम फटने से चार मासूम बुरी तरह से घायल हो गये। आननफानन में आसपास के लोगों ने उन चारों बच्चों को स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहां स्थिति गंभीर होने की वजह से सभी को रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका में बम फटने से चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आननफानन में सभी घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उन घायलों का प्राथमिक उपचार कर भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के अहीरों गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटना शुक्रवार देर संध्या की है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खेलने के दौरान अचानक फटा बम 
घटना के संबंध में स्हैथानीय लोगों का कहना है कि अहीरों गांव में एक घर के सामने मोहम्मद इस्माइल अंसारी का पुत्र (8) कुर्बान और मुस्तफा (11) के साथ मोहम्मद सद्दाम का पुत्र सनल्लाह (5) और मोहम्मद असी शहनाई का पुत्र अब्बू अलीफा (7) सभी खेल रहे थे। अचानक वहां बम फट गया, जिसमें चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां दौड़ कर पहुंचे। फिर ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना अध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बच्चे खेल रहे थे, तभी किसी ने बम फेंक दिया, जिसमें बम विस्फोट होने से चारों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बम फटने से चार बच्चे जख्मी हुए हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। बम फटने को लेकर पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें