Patna Police: इंजीनियरिंग के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला है, जो अंदर से बंद था। लोग आशंका जता रहे हैं कि छात्र ने आत्महत्या की है। घटना के बाद कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
पटना में बीआईटी मेसरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है, जो अंदर से बंद था। लोग आशंका जता रहे हैं कि छात्र ने आत्महत्या की है। घटना के बाद कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस एफएसएल की टीम की मदद से जांच कर रही है। मौके पर परिजन भी पहुंच गए
विज्ञापन
फंदे से लटकती मिली रॉनित की लाश
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पटना निवासी रॉनित कुमार (19) के रूप में हुई है। वह बीआईटी मेसरा के पटना कैंपस में बीसीए पार्ट एक में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि वह रविवार को ही अपने घर से हॉस्टल आया था। आज सुबह उसकी लाश मिली। आशंका है कि उसने पंखे से लटककर जान दे दी। एफएसएल की टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कॉलेज प्रबंधन और परिजनों से जानकारी ली जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है।