फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सिक्कों से तौला, दिलीप जायसवाल बोले- पिता-पुत्र का हाल भी केजरीवाल जैसा होगा

Mon, 10 Feb 2025 03:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारे युवा वर्ग को राजनीत में आना चाहिए। हमलोगों की अब राजनितिक उम्र दस-बीस साल की बची है अगर आज युवा वर्ग राजनीती में आते है तो उन्हें अनुभव होगा और वे राजनीत में आकर देश की दिशा और दशा तय कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को सिक्कों से तौला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के कर्पूरी चौक स्थित मैदान एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलम का आयोजन किया हुआ। जिसमें एनडीए कार्यक्रताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जदयू, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित सभी एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष का मिथिलांचल के रीति रिवाज के अनुसार पाग चादर और बड़े से माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र झा के आवास पर सिक्कों तौल कर स्वागत किया गया। तराजू के एक पल्ले पर दिलीप जायसवाल बैठे वही तराजू के दूसरे पल्ले पर एक रुपये के सिक्के से भरे एक एक कर कई टोकरी राखी गयी और जब तराजू का पलड़ा बराबर हुआ तब कार्यक्रताओं का उत्साह चरम पर चला गया।

विज्ञापन


केजरीवाल का जो हाल हुआ वही हाल इनलोगों का हो
लालू-तेजस्वी पर प्रहार करते कहा कि तेजस्वी यादव बेरोजगार हैं और बेरोजगार आदमी कभी कोई काम नहीं रहता है तो वह गाल बजता है। लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी जैसे अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार से लिप्त होकर काम करते रहे। उसी तरह से हमारे यहां पिता-पुत्र तक काम करते रहे। केजरीवाल का जो हाल हुआ वही हाल इनलोगों का होगा। हमारे युवा वर्ग को राजनीत में आना चाहिए। हमलोगों की अब राजनितिक उम्र दस-बीस साल की बची है अगर आज युवा वर्ग राजनीती में आते हैं तो उन्हें अनुभव होगा और वे राजनीत में आकर देश की दिशा और दशा तय कर सकते हैं।

दिलीप जायसवाल को हनुमान जी का एक गदा भी भेंट में मिला
नेता भी अपने कार्यकर्ता के इस तरह से स्वागत से काफी खुश दिखाई दिए। बाद में दिलीप जायसवाल को हनुमान जी का एक गदा भी भेंट के रूप में दिया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री हरि साहनी के आलावा, नगर विधायक संजय सरावगी, विधायक जीवेश मिश्रा के साथ कई और नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
विज्ञापन




तकरीबन पच्चीस हजार सिक्कों का इस्तेमाल किया गया
बताया गया कि इस सिक्कों के तौल में तकरीबन पच्चीस हजार सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मलेन में शामिल होने के कारण दरभंगा आना हुआ आज सम्मलेन के बाद कई बैठक अपने नेताओं विधायक के साथ हुई। इसी क्रम में आज शाम अपने कार्यकर्ता देवेंद्र झा के आवास पर आना हुआ। हमलोगों की सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्त्ता हैं हमलोग अभी सभी कार्यकर्ताओ से मिल रहे हैं जो सकिय है या नहीं है। उनसभी के घर भी पहुंच रहे। हम अपने बुजुर्ग कार्यकर्त्ता के भी घर तक जाते हैं उनको खोज कर सम्मान करते है उनका प्रेम लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें