फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: भाजपा विधायक की गाड़ी और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचीं श्रेयसी सिंह; दो अंगरक्षक गंभीर

Wed, 12 Mar 2025 10:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

 Bihar : जमुई की भाजपा विधायक की गाड़ी और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में उनके दो अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। विधायक पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र जमुई जा रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल में श्रेयसी सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी की जमुई विधायक श्रेयसी सिंह की गाड़ी और  ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में उनके दो अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। हालांकि गनीमत रही रही कि इस घटना में जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बाल-बाल बच गयीं। घटना नालन्दा की है, जहां बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर जहाना गाँव के समीप यह घटना हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें http://Bihar Police: होली से पहले शराब पार्टी कर रहा था थाने का चौकीदार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की हो रही किरकिरी

घायल अंगरक्षकों को रेफर किया 
 घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली कि ग्रामीणों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी बिंद थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उनके दो घायल अंगरक्षकों को आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। दोनों अंगरक्षक की पहचान गोलू कुमार सिंह व रेपन कुमार के रूप में की गई है। दोनों अंगरक्षक की देखभाल को लेकर अपने खुद विधायक श्रेयसी सिंह लगी रही और डॉक्टरों से बातचीत करती रही। दोनों अंगरक्षक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। रेफर करने के बाद दोनों को एम्बुलेंस से जमुई भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र जमुई जा रही थी
इस घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र जमुई जा रही थी। इसी दौरान बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जहाना मोड़ के समीप ट्रैक्टर व विधायक की गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें विधायक की गाड़ी का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना उपरांत ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इस संबंध में थानाप्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर को जल्द जप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें