फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : दो जिलों में शाम छह बजे तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट; अचानक बदला मौसम, जानें कैसा रहेगा आज

Fri, 12 Apr 2024 04:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मौसम ने अचानक करवट ली है। राज्य की राजधानी पटना के साथ कैमूर में वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश को लेकर मौसम पूर्वानुमान के तहत अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना कैमूर जिले के कुछ भागों में अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात, वर्षा के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार हो सकती है।

विज्ञापन


इस वजह से मौसम में परिवर्तन 
पटना के मौसम विभाग के प्रभारी सुनील नारायण सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के सर्कल में सुपर साइक्लोनिक स्टाइल की कुछ सरकुलेशन नजर आ रही है, जिसका प्रभाव कुछ घंटे में बिहार के दक्षिणी भाग से सटे जिलों में पड़ सकता है। सुनील नारायण सिंह ने बताया कि इसके प्रभाव के स्वरूप राजधानी पटना एवं कैमूर के साथ-साथ बिहार के दक्षिणी भागों में जो मध्य प्रदेश से सटे हुए इलाके हैं, वहां बारिश की भी संभावना हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से इसके लिए अलर्ट किया है। मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने स्पष्ट किया है कि सकिलेशन का प्रभाव बिहार के कुछ जिला में देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि सेल की इंटेंसिटी मध्य प्रदेश के इलाकों में देखी जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप बिहार के जिले में बिजली चमकने, बारिश की संभावना हो सकती है। उन्होंने लोगों से अलर्ट करते हुए कहा है कि ऐसी स्थिति में अपने घर के टीवी सहित इलेक्ट्रॉनिक सामानों को ऑफ कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें