फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : होली में हल्के भोजपुरी गीत बजाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

Sat, 08 Mar 2025 08:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सस्ते दोहरे अर्थ वाले अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों के खिलाफ  पुलिस अब कास कर कार्रवाई करेगी। मानव समाज पर इसके दुष्प्रभाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पूरे बिहार के एसएसपी और एसपी को गंभीर आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय ने जारी किया पत्र - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सस्ते और दोहरे अर्थ वाले अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वाले अब सावधान हो जाएं। अगर अब कोई भोजपुरी अश्लील गाना बजाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उप-महानिरीक्षक को  लिखे गये पत्र में यह कहा गया है कि सस्ते दोहरे अर्थ वाले अश्लील भोजपुरी गानों (द्वि-अर्थी मानों) के प्रसारण का मानव समाज पर हो रहे दुष्यभावों व उनके निराकरण को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने गंभीर आदेश जारी किए हैं। इसके तहत निर्धारित प्रावधानानुसार आवश्यक निरोधात्मक/कानूनी कार्रवाई किया जाना अनिवार्य बताया गया है। अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चालाकर इस प्रकार के मामलों को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-296/79 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


क्या लिखा है पत्र में 
पत्र में लिखा गया है कि आये दिन ऐसा देखा जाता है कि सार्वजनिक स्थलों / समारोहों, बसों /द्रको, ऑटो रिक्शा आदि में सस्ते दोहरे अर्थ वाले/अश्लील भोजपुरी गानों का प्रसारण धड़ल्ले से बिना रोक-टोक के किया जाता है, जिसका समाज पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार के गीतों के प्रसारण से महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा तथा बच्चों की मनोवृत्ति बुरी तरह से प्रभावित होती है। भोजपुरी के सस्ते दोहरे अर्थ वाले गानों के कारण महिलाएं कहीं न कहीं असुरक्षित और लज्जा का अनुभव करती है। इस प्रकार के गाने महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी अश्लील गाने छोटे-छोटे बच्चों को भी गलत संदेश देते है और उन्हें गलत दिशा में जाने के लिए प्रेरित करते हैं। यह एक गंभीर व ज्वलंत सामाजिक समस्या है, जो महिलाओं, बच्चो तथा संपूर्ण समाज को बुरी तरह दुष्प्रभावित कर रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और रेल के अधिकारियों को दिया गया निर्देश 
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और रेल सहित अधिकारियों को यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण को पूरी तरह समाप्त कराएं। सूचना प्रसारित करने के बाद भी अगर ऐसी शिक्स्यत मिलती है तो अविलंब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


                             

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें