फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : हाथ में जंजीर, उसपर दो-दो ताले... मारकर रेलवे ट्रैक के पास फेंक गया कोई, पहचान ढूंढ़ रही पुलिस

Thu, 26 Oct 2023 06:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Police : रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश बरामद हुई। लाश के दोनों हाथ पीछे की तरफ कर के बंधे हुए थे जिसमें एक नहीं दो ताले लगाये गये थे। ऐसा अजीबोगरीब शव देखकर हर कोई हैरान हैऔर यह सोचने पर मजबूर है कि हत्या करने वाले ने ऐसा क्यों किया?
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा था जिसके हाथ को पीछे कर के जंजीर से बांधकर उसमें दो ताले लगाए गये थे। शरीर पर जख्म के कई निशान भी थे। मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड स्थित धुमनगर पुल के पास की है। पुलिस का कहना है कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इस युवक की हत्या कहीं अन्यत्र कर दी गई और फिर शव को रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया गया है। उनका कहना है कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नरकटियागंज के आउटर पीलर संख्या 247/25 पर अज्ञात युवक का शव मिला है। रेलवे ट्रैक पर इस लाश को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, फिर उनलोगों ने शव की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

हाथ को जंजीर से बांधकर लगाये गये थे दो ताले 
पुलिस का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर शव का हाथ जंजीर से हाथ बांधा था जिसमें दो ताले लगे हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास उसे फेंक दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के शरीर पर जख्म के कई निशान भी हैं, जिससे ऐसा लगता है कि इसके साथ पहले मारपीट की गई है और फिर इसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है ताकि लोग इसकी पहचान कर सकें। फिलहाल आसपास के थानों से गुमशुदगी रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें