फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Teacher News : भाजपा दफ्तर के सामने नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज; पुलिस पर भी जवाबी हमला

Tue, 13 Feb 2024 07:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : विधानसभा में शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बावजूद नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिनभर विधानसभा के आसपास प्रदर्शन के बाद शाम में भाजपा दफ्तर में जबरन घुस रही भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जवाबी हमला भी हुआ।
विज्ञापन
पटना में भाजपा दफ्तर के सामने नियोजित शिक्षकों पर बरसीं पुलिस की लाठियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में 15 दिन पहले सत्ता की भागीदार बनी भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के सामने मंगलवार की शाम नियोजित शिक्षक पुलिस के हाथों बुरी तरह पिट गए। पूरे राज्य से करीब दो लाख नियोजित शिक्षक मंगलवार को बिहार विधानसभा के सामने प्रदर्शन के लिए जुटे थे। पुलिस ने दिन में बजट सत्र के दौरान शिक्षकों को विधानसभा पहुंचने नहीं दिया। उधर विधानसभा के अंदर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नियोजित शिक्षकों को आश्वासन दिया कि सक्षमता परीक्षा के नाम पर उनकी नौकरी नहीं जाएगी, लेकिन प्रदर्शन के लिए जुटे टीचर इस भरोसे की जानकारी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्हें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सक्षमता परीक्षा को ही रद्द करवाना था, क्योंकि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने इसे गलत बताया था।

विज्ञापन

 

आंदोलन करने पहुंचे शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दिनभर चला विराट शिक्षक सत्याग्रह आंदोलन 
बिहार के करीब चार लाख नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर अड़े हैं। इसको लेकर बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शिक्षक शिक्षिकाएं पटना के गर्दनीबाग में विराट शिक्षक सत्याग्रह आंदोलन के रूप में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। हालांकि शिक्षकों का लक्ष्य विधानसभा को घेरने का था लेकिन पुलिस को पहले ही इस बात की जानकारी हो गई थी, इसलिए पुलिस ने गर्दनीबाग के दोनों छोर पर निकलने के रास्ते को बंद कर दिया था। सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर दिए गये। गर्दनीबाग और इसके आसपास के इलाकों में पुलिस बलों को भर दिया गया। इस वजह से दिनभर गर्दनीबाग में शिक्षक आन्दोलन करते रहे। पटना के ट्रेनी एसपी विक्रम सियाग के बताया था कि नियोजित शिक्षकों को धरना स्थल में बिठाया गया है। यहां से उन्हें विधानसभा जाने की इजाजत नहीं दी गई है। अगर नियोजित शिक्षक यहां से निकलने का प्रयास करते हैं तो उन्हें रोका जाएगा।
 
विज्ञापन

पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जानिए क्यों हुआ लाठीचार्ज 
शिक्षकों ने मंगलवार को दिनभर प्रदर्शन किया और सरकार से बिना सक्षमता परीक्षा में शामिल हुए राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग करते रहे। शिक्षकों के विशाल आंदोलन को देखकर सरकार की तरफ से वार्ता के लिए शिक्षकों के पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया। शिक्षकों का कहना है कि वार्ता के लिए बुलाया गया लेकिन सिर्फ मांग पत्र लेकर यह कहकर उन्हें लौटा दिया गया कि हम इस पर विचार करेंगे। बिहार शिक्षक एकता मंच ने इस वार्ता को विफल बताते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंच गये। शिक्षकों ने बताया कि सम्राट चौधरी जब विपक्ष में थे तब उन्होंने हमलोगों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का आश्वासन दिया था, इसलिए हमारी मांग है कि विजय सिन्हा एवं सम्राट चौधरी इस मामले पर कार्रवाई करें। लेकिन वहां पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उन्हें दोनों उपमुख्यमंत्री से करने नहीं दिया। कई बार अनुरोध करने पर सुरक्षा गार्डों ने उन शिक्षकों को वहां से हटने कहा। जब शिक्षक भाजपा कार्यालय के गेट से वापस नहीं हटे तब पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें महिला समेत दर्जनों शिक्षक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वहां कोतवाली थाना की पुलिस वहां पहुँच गई और भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को पकड़ कर कोतवाली थाना में ले गई। गिरफ्तार किए शिक्षकों में महिला भी शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें