फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत, बहन के घर से राखी बंधवाकर लौट रहे थे

Tue, 20 Aug 2024 12:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो भाइयों कि दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई अपनी बहन के घर से राखी बंधवाकर लौट रहे थे। इसी क्रम में सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बबलु और चंदन कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव की है। मृतकों की पहचान छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकेरवा गांव निवासी बबलु कुमार और चंदन कुमार के रूप में की गई है। बबलू बड़ा भाई था, जबकि चंदन कुमार छोटा भाई। मौत की खबर सुनने के बाद 

विज्ञापन

के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बहन से राखी बंधवाकर लौटने के क्रम में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों भाई दोनों भाई बहन के घर से राखी बंधवा कर लौट रहे थे। तभी हादसा के शिकार हो गए। इस घटना में दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दोनों भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने गए थे। बहन से राखी बंधवाकर दीर्घायु का आशीर्वाद के साथ लौट रहे थे, तभी रास्ते में  दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें