पटना में झपटमार बदमाशों का आतंक बढ़ गया है। गुरुवार को झपटमारों ने राष्ट्रीय जनता दल के विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव की पत्नी के गले से सोने की चेन ले भागे। घटना आर ब्लॉक के पास की है। घटना के संबंध में सुदय यादव की पत्नी का कहना है कि मार्निंग वॉक करने निकले थे। तभी उनके गले से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। उन्होंने सचिवालय में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मॉर्निंग वाक् के दौरान हुई घटना
घटना के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव की पत्नी ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक करने निकली थीं। आर ब्लॉक के पास सड़क पार करने ही वाली थीं, तभी अचानक बाइक पर सवार झपटमार पीछे से आया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इसदौरान उनके गले में खरोंच भी लग गये। उन्होंने बताया कि उस समय कुछ दूरी पर पुलिस भी थी, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि मैंने शोर मचाया लेकिन कोई उन बदमाशों को पकड़ नहीं सका और वे बदमाश तुरंत वहां से नौ दो ग्यारह हो गये।