फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीवान में भारी बवाल, महावीरी अखाड़ा में पुलिस पर हमला; पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल

Sat, 31 Aug 2024 08:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar : महावीरी अखाड़ा में पुलिस पर हमला हुआ है। इस घटना में आम आदमी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल लोघों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान मे महावीरी अखाड़ा के दौरान भारी बवाल हुआ है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी सहित अन्य क़ई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज हुसैनगंज के पीएचसी में चल रहा है।  मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव का है।

विज्ञापन


सड़क जाम करने के बाद उपद्रवियों ने फेंके पत्थर 
घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि बड़का टोला के अखाड़ा के लोग निर्धारित रूट से हटकर दूसरे रूट से जाने की जिद करने लगे। जब प्रशासन ने इसकी इजाजत नही दी तो अखाड़ा नही निकालने की बात कहकर लौटने लगे। और फिर कुछ ही देर में अखाड़ा के लोगों ने सड़क जामकर कर दिया। सड़क जाम होने पर जब प्रशासन वहां समझाने पहुंची तो उसमें शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसी दौरान भगदड़ होने लगी। पुलिस पर हमले में  दो पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। यह खबर जैसे ही लोगों को मिली, पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गयी। हथौड़ा गांव के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। वही गुस्साई भीड़ ने हुसैनगंज के बीडीओ की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया।

एसपी ने कहा जांच की जा रही है 
इस घटना के संबंध में सीवान एसपी अमितेश कुमार का कहना है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़का टोला गांव के अखाड़ा वाले लोगों ने पहले तो दूसरे रूट से अखाड़ा ले जाने को कह रहे थे। इसको लेकर प्रशासन ने मना कर दिया। अखाड़ा के लोगों ने कहा कि हमलोग अखाड़ा नही निकालेंगे  और वह लोग वापस चले गए। लेकिन फिर कुछ देर बाद अचानक सड़क पर आ गए और  सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते  उसमे शामिल  उपद्रवियों ने ईंट और पत्थर से हमला कर दिया, जिसमे कुछ क्षति हुई है। कितने की क्षति हुई है इसका आकलन किया जा रहा है। प्रशासन आगे की कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें