फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गालियों से भूना, वजह खंगाल रही पुलिस

Tue, 01 Oct 2024 05:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पटना में अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी को गोलियों से भून डाला। इस घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल  पर जुट  गए और हंगामा करने लगे।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक जमीन कारोबारी को गोलियों से भून डाला। युवक को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बंडोपर गांव निवासी गप्पू कुमार उर्फ पप्पू (45) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। घटना गौरीचक के बंडोपर गांव की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गप्पू कुमार अपने घर के बगल में एक जमीन देख रहे थे। तभी बाइक से आए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गप्पू कुमार को गोली लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस बीच अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गये।

जांच में जुटी पुलिस, कारण स्पष्ट नहीं 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।  घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची है। इस मामले को लेकर सदर डीएसपी 2 सत्यकाम ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने फिलहाल आवेदन नहीं दिया है। लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद ही मामले का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। हालांकि गौरीचक थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें