फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पिता ने दो मासूम बच्चों की ली जान, पत्नी से चल रहा था विवाद

Thu, 17 Oct 2024 07:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : बिहार में एक पिता पर अपने दो मासूम बेटों की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही है। परिजनों का कहना है कि पत्नी के साथ विगत 9 वर्षों से उसका विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर फरार हो गया।  घटना लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्यावारी की है। मृतक बच्चों की पहचान अयोध्यावारी निवासी सिकंदर यादव के पुत्र हिमांशु कुमार (6) और हर्ष कुमार (3) के रूप में की गई है। दोनों की लाश घर के पीछे पानी भरे गड्ढे से मिला है।

विज्ञापन


पिता पर इस वजह से लगा है हत्या का आरोप 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सिकंदर यादव और उसकी पत्नी खुशबू देवी के बीच तकरीबन 9 वर्षों से विवाद चल रहा था। उक्त विवाद की वजह से दोनों के बीच कई बार हिंसक झड़प भी हो चुके थे। परिजनों का कहना है कि हिमांशु और हर्ष बुधवार से ही लापता थे। मां खुशबू देवी ने लाखो थाने में कल बच्चों के लापता होने की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस भी दोनों बच्चों की तत्परता से खोजबीन कर रही थी, लेकिन उन दोनों बच्चों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल रहा था। परिजन और पुलिस दोनों अपने-अपने स्तर से बच्चों की तलाश कर रहे थे। इसी खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों का शव अयोध्या वारी स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला। शव की सूचना मिलते ही सिकंदर यादव मौके से फरार हो गया। शव मिलने की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी  बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस 
इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि बच्चों के लापता होने की सूचना मां ने लाखो थाने में सूचना दी थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजन पिता को आरोपी बता रहे हैं। आरोपी पिता फिलहाल फरार है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें