फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो लाख में बन गया आईपीएस अधिकारी, बैच और वर्दी के साथ गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2024 03:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News : बिहार में अक्सर फर्जी अधिकारी पकड़ाते रहते हैं। इसी क्रम में पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्टल सहित अन्य कई सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी आईपीएस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में पुलिस ने एक फर्जी आइपीएस को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी आईपीएस के पास से पुलिस ने एक आरएस 200 पल्सर बाइक और खिलौने के एक पिस्टल तथा कई दस्तावेज भी बरामद किया है। गिरफ्तार फर्जी आईपीएस की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना अंतर्गत गोवर्धन बीघा निवासी बबलू मांझी के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस फर्जी आइपीएस से सख्ती से पूछताछ कर रही है। यह गिरफ्तारी सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा चौक के पास की है।
विज्ञापन


संदिग्ध रूप से घूमते हुए धराया फर्जी आइपीएस
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि शुक्रवार को सिकंदरा-जमुई रोड स्थित जिला परिषद अध्यक्ष आवास के आगे से सिकंदरा पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के क्रम में पता चला कि वह लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन बीघा गांव निवासी भगलु मांझी का पुत्र मिथलेश मांझी है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से एक आरएस 200 पल्सर बाइक भी जब्त किया है। साथ ही युवक के पास से 2 लाख का फर्जी चेक, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं एक मोबाइल सहित एक खिलौने वाला पिस्टल को जब्त किया है। फिलहाल सिकंदरा पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

कैसे बना आइपीएस
जमुई पुलिस से पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आईपीएस ने बताया कि जमुई जिले के खैरा निवासी मनोज सिंह नाम के व्यक्ति ने दो लाख रुपया लेकर वर्दी और नकली पिस्टल उपलब्ध कराया है। बाइक के संबंध में आईपीएस ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी शादी हुई थी, जिसमें उसे दहेज के रूप में बाइक मिला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब मनोज सिंह के बारे में जानकारी ली जा रही है, बहुत जल्द उसकी भी गिरफ्तारियो की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें