फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पुलिस ने मुखिया को किया गिरफ्तार, अपहरण कर जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने का है आरोप

Sat, 16 Nov 2024 11:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : पुलिस ने एक दबंग मुखिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि एक शख्स ने उसके खिलाफ आवेदन देते हुए शिकायत की है कि आरोपी मुखिया ने एक शख्स का पहले अपहरण किया और फिर जबरन जमीन रजिस्ट्री करने के लिए उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
आरोपी मुखिया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक वर्तमान मुखिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया पर एक ग्रामीण को अपने कार में जबरन बैठा कर अपहरण कर जमीन की रजिस्ट्री करवाने का आरोप है। यह कार्रवाई औराई थाना की पुलिस ने की है। मामला औराई प्रखंड के रतवारा पश्चिमी पंचायत की है। फिलहाल आरोपी मुखिया अबु बकर पुलिस की हिरासत में  है।

विज्ञापन


अपहरण कर जबरन जमीन रजिस्ट्री करने का है आरोप 
इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना क्षेत्र के महेश्वरस्थान गांव के निवासी मो युनुस ने आरोप लगाया था कि स्थानीय मुखिया अबू बकर और  और उसके साथ आए लगभग 10-12 लोग मेरे जमीन पर जबरन कब्जा करने और जबरन जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे। सभी बदमाश पहले घर पर आए और उनके साथ आये हुए लोगो ने जबरन एक गाड़ी में बैठा लिया। फिर कटरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय ले गए। इस दौरान मेरे साथ मारपीट भी की गई। मो युनुस ने आगे कहा कि मैं लगातार जमीन को रजिस्ट्री करने से इंकार करता रहा। मुखिया अबू बकर और उसके लोग मुझे एक सुनसान जगह पर ले गए और फिर मेरी खूब पिटाई की।

मुखिया और उसके गुंडों ने मारपीट भी की 
मो युनुस ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुखिया अबू बकर ने मेरे साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि तुम्हारा कोई भी काम नहीं होने देंगे। फिर मो युनुस ने मुखिया सहित सभी आरोपियों के खिलाफ औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मुखिया अबू बकर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए औराई थाना के थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि जमीन के जबरन कब्जे और रजिस्ट्री किये जाने के आरोप में मुखिया अबू बकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद अब वर्तमान मुखिया अबू बकर को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें