फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral : मुर्तुजा ने अपना नाम प्रेम बताया और फिर सारी हदें भूल गई वह; अब निजी पलों का वीडियो देख रहे लोग

Tue, 12 Sep 2023 09:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar Police : बिहार में लव-जिहाद का फिर एक मामला सामने आया है। उसने नाम बलदकर दूसरे धर्म की लड़की से पहले दोस्ती गांठी और फिर प्यार के झांसे में रखकर अंतरंग पलों का वीडियो बनाने लगा। शादी की बात पर धर्म का पता चला तो वह वीडियो वायरल करने लगा।
विज्ञापन
आरोपी मुर्तुजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म बदलकर प्यार के झांसे में रिश्ता बनाना और फिर सच सामने आने पर अपनी असलियत दिखाने का खेल जारी है। नया तमाशा बिहार के सीतामढ़ी में वायरल हो रहा है। यहां मो. मुर्तुजा नाम के एक शख्स ने अपना नाम प्रेम बताकर एक लड़की को प्यार के झांसे में लिया। फिर अंतरंग पलों का वीडियो बनाने लगा। लड़की को भी तब एतराज नहीं था। जब लड़की ने शादी का दबाव डाला तो वह मुकर रहा था। फिर असली धर्म का पता चला तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। अब पिछले आठ दिनों से वह अंतरंग पलों का वीडियो वायरल करने लगा। पुलिस ने वायरल वीडियो भेजने वाले मोबाइल के साथ उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वायरल कर रहा था तस्वीर
बताया जाता है कि परसौनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को मो. मुर्तुजा ने अपना धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया। उसने अपना नाम प्रेम कुमार बताया। इसके बाद झांसा देकर उस लड़की को प्रेमजाल में फंसाया लिया। फिर शादी के लिए लगातार दवाब बनाने लगा। इसी बीच उक्त लड़की को उसे दूसरे धर्म के होने की बात पता चली तो वह शादी से इनकार करने लगी। इसके बाद आरोपित ने उसे दवाब बनाया। जब बात नहीं बनी तो उसने करीब आठ दिन पूर्व से उस लड़की का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने लगा। इसपर भी जब लड़की उसे शादी करने के लिए राजी नही हुई तो वह उसको व उसके भाई को हत्या की लगातार धमकी देता रहा।

आरापी का मोबाइल भी जब्त
इस संबंध में परसौनी थानेदार सुनीता कुमारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव से एक युवक मो. कुदुस के पुत्र मो. मुर्तुजा को किया गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने साक्ष्य के साथ वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है। इससे वह वीडियो वायरल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें