फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 22 साल के युवक ने नाबालिग को अकेली देख उठा लिया; रोती हुई घर पहुंची तो खुला पूरा मामला, गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 09:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Police : लड़कियों का इधर-उधर निकलना मुश्किल है। नाबालिग लड़की रात के अंधेरे में निकली तो एक युवक ने उसे उठा लिया। कुछ घंटे बाद घर पहुंची तो रोते हुए उसने जो कुछ बताया, परिवार हैरान रह गया। बेतिया पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़की को अकेले देख युवक ने पकड़ लिया और सरेह मे ले जाकर दरिंदगी की। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वहीं पीड़िता के मां ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


चीखती-चिल्लाती रही, आरोपी ने नहीं छोड़ा
पीड़िता के मां ने बताया कि शनिवार रात उसकी बेटी को अकेले देख शुक्रवार के रात गांव के ही 22 साल के आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और सरेह मे ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया। मेरी बेटी चीखती-चिल्लाती रही और छोड़ देने की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी उसके साथ गंदा काम करता रहा। जब उसकी बेटी रोती बिलखती घर पहुंची तो वह पूछी कि तुम क्यों रो रही हो, तो उसकी बेटी कुछ भी बताने से परहेज कर रही थी। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद जब बेटी ने सारी आपबीती सुनाई तो हमलोग दंग रह गए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया
इधर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता के मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें