फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : बिहार पुलिस के 1275 दरोगा को मिल गया जिला, देखें पूरी सूची; अगस्त में ही भरना होगा जरूरी फॉर्म

Sat, 10 Aug 2024 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार पुलिस ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से ली गई परीक्षा में चयनित 1275 दरोगा को जिला आवंटित कर दिया है। जिले के हिसाब से इन्हें इसी महीने कुछ फॉर्म भरकर जमा करना है। इसके बाद संबंधित जिले के एसपी थाने में इनकी पोस्टिंग देंगे।
विज्ञापन
डीजीपी आर एस भट्ठी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग 1275 अभ्यर्थियों की पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र निर्गत कर रही है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस और निरीक्षक के उन अभ्यर्थियों की सूची को जारी किया है, जिन्हें विभिन्न जिलों में भेजा जाना है। इस सूची में किन्नर भी शामिल हैं। जिला मुख्यालय के अनुसार पुलिस अवर  निरीक्षक को 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक फोटो युक्त नियुक्ति पत्र निर्गत  कर उन्हें योगदान कराया जाएगा।इसके लिए  सभी जिला के एसपी और डीएसपी कागजातों को मिलन करते हुए उनकी पहचान को सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र और मेडिकल रिपोर्ट भी जमा करना पड़ेगा।

विज्ञापन


जानिए किस जिले में कितने पुलिस अवर निरीक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी 
बेगूसराय में 60 पुलिस अवर निरीक्षक, खगड़िया में 20, नालंदा में 46, पटना में 123, पूर्वी चंपारण में 48, पश्चिमी चंपारण में 33, बांका में 33, भागलपुर में 30, मधेपुरा में 11, सहरसा में 08, सुपौल में 13, अरवल में 16, औरंगाबाद में 48, गया में 78, जहानाबाद में 24, नवादा में 60, दरभंगा  में 13, मधुबनी में 26, समस्तीपुर में 61, जमुई में 38, लखीसराय में 22, मुंगेर में 36, शेखपुरा में 16, अररिया में 08, कटिहार में 19, पूर्णिया में 15, गोपालगंज में 23, सारण में 29, सीवान में 29, भोजपुर में 65, बक्सर में 31, कैमूर में 35, रोहतास में 61, मुजफ्फरपुर में 19, शिवहर में 05, सीतामढ़ी में 21 और वैशाली में 42 पुलिस अवर निरीक्षक को भेजा रहा है।

1275 अभ्यर्थियों में तीन ट्रांसजेंडर भी हैं शामिल, जानिए किनको कहां की मिली जिम्मेदारी 
1275 अभ्यर्थियों में तीन ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। उन ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों में मधु कश्यप, बंटी कुमार और रोनित झा शामिल हैं। मधु कश्यप को समस्तीपुर जिला आवंटित किया गया है, जबकि बंटी कुमार को बक्सर जिला भेजा गया है। वहीं रोनित झा को सुपौल जिला आवंटित किया गया है। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें