फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Bhumi : दाखिल-खारिज के लिए मांगी 20 लाख रुपये की रिश्वत, अचंल निरीक्षक को तीन लाख लेते निगरानी ने दबोचा

Sat, 24 May 2025 12:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar News : बिहार में भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। यहां जमीन के म्यूटेशन, यानी दाखिल-खारिज का रेट 20 लाख रुपये तक चल रहा है। घूसखोरी की ऐसी एक डील पर तीन लाख पेशगी लेता अंचल निरीक्षक निगरानी के हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन
निगरानी की टीम ने आरोपी अंचल निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जयनगर अंचल के अंचल निरीक्षक अजय कुमार मंडल को टीम ने तीन लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अजय कुमार मंडल् ने दाखिल-खारिज के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की थी। इसी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई हुई। इधर, अंचल निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम अजय कुमार मंडल को लेकर पटना रवाना हो गई। 

विज्ञापन


दाखिल खारिज के नाम पर मांगी रिश्वत
बताया जा रहा है कि अजय कुमार मंडल ने एक जमीन के दाखिल-खारिज के मामले में 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने एक साथ पूरी रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित को किस्त में रिश्वत देने बात कही गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी में की। निगरानी की टीम ने पहले शिकायत की जांच करवाई। मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी सुजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। 
बिहार में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गुरुदेव पुलिस मुठभेड़ में ढेर; STF और नवगछिया पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को उसके आवास के पास से निगरानी ने पकड़ा

शनिवार को निगरानी की अलग-अलग टीम जयनगर अंचल कार्यालय और अंचल निरीक्षक के आवास पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित को किस्त की पहली रकम लेकर पहुंचने के लिए कहा। निगरानी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही पीड़ित ने रिश्वत के नाम पर तीन लाख की रकम आरोपी को दिया वैसे ही निगरानी के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अजय मंडल को आगे की पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया।मामले में डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि अजय कुमार मंडल के खिलाफ एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें रिश्वत मांगने की जानकारी दी गई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता की संभावना है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें