फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को किया सस्पेंड, पीएम के कार्यक्रम से थे गायब

Wed, 11 Jun 2025 06:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिराम कुमार को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी अधिकारी पर यह कार्रवाई उनके कार्य में लापरवाही करने पर किया गया है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिराम कुमार को सस्पेंड कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने डीएम के द्वारा दिए गये रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। कार्रवाई होने के बाद उनका मुख्यालय दरभंगा कमिश्नरी बनाया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पटना दो युवकों पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत; राजा ने मरने से पहले बताया हत्यारे का नाम

इस संबंध में बताया गया है कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर 24 अप्रैल 2025 को मधुबनी जिले के झंझारपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा थी। इस वजह से सरकार ने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को मधबुनी समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया था। इसी क्रम में समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता अभिराम कुमार की भी ड्यूटी लगी थी, लेकिन वहां उनकी उपस्थिति नहीं थी। बताया गया कि अभिराम कुमार बिना किसी सूचना के गायब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: जीआरपी सब इंस्पेक्टर को निगरानी विभाग ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, पांच हजार रिश्वत वसूल रहा था

समस्तीपुर के डीएम ने 3 मई को इसकी सूचना विभाग को दी थी। समस्तीपुर के डीएम ने आरोपी अधिकारी अभिराम कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंषा की है। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोपी अधिकारी अभिराम कुमार से शो-कॉज किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आरोपी अधिकारी अभिराम कुमार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबधन अवधि में आरोपी अधिकारी का मुख्यालय दरभंगा कमिश्नर कार्यालय बनाया गया है। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें