फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नीतीश सरकार के मंत्री ने क्यों कहा- मैं उतना समझदार कहां! सीएम को लेकर भी की बात

Sat, 20 Jan 2024 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मंत्री अशोक चौधरी ने पूछा कि सुशील मोदी जब उपमुख्यमंत्री थे तब अपराध नहीं हो रहा था। आप ही ऐसा कोई नाम बताइए जिसे नीतीश सरकार का संरक्षण प्राप्त हो। कोई ऐसा नाम बताइए जिसे नीतीश सरकार या उनके मंत्री का संरक्षण प्राप्त हो। 
विज्ञापन
जदयू के मंत्री अशोक चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जब से कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुराने फॉर्म लौट आए, इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से जब इस सवाल पर जवाब पूछा गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह सवाल पर उनसे ही पूछिए। मैं तो इतना समझदार भी नहीं हूं कि सुशील मोदी के बयान को समझ पाऊं। मीडिया ने पूछा कि सुशील मोदी ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाया था। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि यहां तो कोई अपराधी नहीं है। कौन बड़ा अपराधी यहां है। कौन सा संगठित या असंगठित हो रहा था यहां। 

विज्ञापन


राजद से ही भाजपा में आए थे संजय जायसवाल
सुशील मोदी जब उपमुख्यमंत्री थे तब अपराध नहीं हो रहा था। आप ही ऐसा कोई नाम बताइए जिसे नीतीश सरकार का संरक्षण प्राप्त हो। कोई ऐसा नाम बताइए जिसे नीतीश सरकार या उनके मंत्री का संरक्षण प्राप्त हो। वहीं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद संजय जयसवाल ने कहा था कि आने वाले समय में केवल राजद और भाजपा रह जाएगी, इस सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि वह तो भाजपा में राजद से ही आए हैं। उनके बाबूजी कहां थे, वह राजद से आए हैं तो राजद और भाजपा करेंगे ही न। यह सब फालतू का बयान है। उनका मनगढंत बयान है। 

एनडीए का सीट शेयरिंग अब तक क्यों नहीं हो रहा
वहीं सीट शेयरिंग के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह सवाल तो एनडीए से पूछा जाना चाहिए कि आखिर उनका सीट शेयरिंग अब तक क्यों नहीं हो रहा है। महागठबंधन में जब सीट शेयरिंग तय होगी तो सबको बता दिया जाएगा। बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था। इसके बाद उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण देना बंद कर 2005 के फार्म में लौटने की सलाह दी थी। उनके इसी बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें