फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar Bihar : भाजपा ने सीएम नीतीश को कहा गंदा तो लालू की बेटी ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लिखी यह बात

Wed, 08 Nov 2023 09:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार की जातीय जनगणना के आधार पर सरकार ने आरक्षण के दायरे को 50 से बढ़ाकर 65 करने का फैसला कैबिनेट से पास कर दिया। आरक्षण पर दलों में गतिरोध होना नहीं है, लेकिन सीएम नीतीश के 'शादी के बाद...' वाले बयान पर जबरदस्त हंगामा मचा है, मचेगा।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के बचाव में आईं रोहिणी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानमंडल के दोनों सदनों में लड़कियों की शिक्षा और जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते-बोलते कुछ ऐसी बातें बोल गए थे, जिसे यहां लिखा नहीं जा सकता है। इस बयान के बाद सीएम नीतीश कुमार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनका नाम ट्रेंड करने लगा और भाजपा लगातार उनपर हमला बोलती रही। इतना ही नहीं सीएम नीतीश के इस बयान पर भाजपा की एक एमएलसी भी फूट-फूटकर रोने लगी। सोशल मीडिया पर जब सीएम नीतीश ट्रोल हुए तो उनके बचाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या आ गईं। उन्होंने सीएम नीतीश का विरोध करने वाली भाजपा को खूब खरी-खोटी सुना दिया। सबसे पहले रोहिणी ने भाजपा एमएलसी निवेदिता सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस महोदया (एमएलसी) के आंखों में आंसू आने के कारण सेक्स एजुकेशन नहीं बल्कि सामाजिक-आर्थिक गणना है। इनकी आंखों में आंसू उस दिन क्यों ना आई जब मणिपुर में बेटियों को सरेआम निर्वस्त्र करके परेड कराया गया। उस दिन तो ये गांधारी  बनकर दुशासन रूपी भाजपा राज का गुणगान कर रही थी।

लालू की गाड़ी भी नीतीश राज में वीआईपी

विज्ञापन

भाजपा एमएलसी निवेदिता सिंह सदन से बाहर निकल गईं
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार जब विधान परिषद में अपना बयान दे रहे थे तो अचानक भाजपा एमएलसी निवेदिता सिंह सदन से बाहर निकल गईं। मीडियो ने जब बाहर आने का कारण पूछा तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं। रोते-रोते उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का बयान सुनकर तो मैं शर्मसार हो गई। मुझसे रहा नहीं गया और सदन से बाहर निकल गई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी की भी महिला सदस्य थीं। उनको कैसा लगा यह मैं नहीं जानती हूं। मुझे बहुत बुरा लगा। आने वाले समय में इसका जवाब बिहार की जनता देगी। वहीं बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भला कोई इतना गंदा क्या हो सकता है? बिहार विधानसभा के बाद विधान परिषद में महिला और पुरुष के संबंधों का घृणित और निकृष्ट शब्दों में पोस्टमार्टम करके नीतीश कुमार ने अपना चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया। महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं के प्रति अपनी घटिया सोच का साक्ष्य दिया है।


 

रोहिणी बोलीं- नाबालिक बहन-बेटियों की जासूसी किया करता था
रोहिणी आचार्या यही नहीं रुकीं, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। आसाराम के साथ एक उनकी एक तस्वीर शेयर की। लिखा कि हां-हां क्यों नहीं इसका आका ही कभी आसाराम के चरणों में तो कभी गुरु राम रहीम के चरणों में लेटकर ऐसा ज्ञान पाया की अपने मुख्यमंत्री काल में नाबालिक बहन-बेटियों की जासूसी किया करता था। इतना ही नहीं रोहिणी ने आगे लिखा कि काश इन लोगों का विवेक उस समय जागृत हो जाता जब देश की सम्मान दिलाने वाली पदक वीर बेटियां जंतर-मंतर पर अपने सम्मान के लिए धरना दे रही थी तो आज बृजभूषण शरण सिंह जैसा यौन शोषण का आरोपी सीना तान भाजपा का सांसद बनकर बैठा ना होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें