राजद कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नेता और कार्यकर्ता।
- फोटो : सोशल मीडिया।
प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया
नेता प्रतिपक्ष को तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। सभी कार्यकर्ता और नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कई जिलों के पार्टी कार्यालय में भी मिठाइयां बांटी गईं। राजद ने तस्वीर साझा करते हुए कहा कि कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।
तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में खुशियां मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में सोहर गा रहीं महिलाएं
इधर, तेजस्वी यादव के दूसरी बार पिता बनने पर उनके निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर में खुशी का माहौल है। राघोपुर विधानसभा के बिदुपुर प्रखंड में समेत अलग अलग जगहों पर खुशियां मनाई जा रही है। स्वस्थ, लंबी आयु और दीर्घायु होने की कामना की जा रही है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर बधाई दी। युवा राजद के प्रदेश महासचिव निर्दोष यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत सोहर गीत गाकर खुशी का इजहार किया। ढोल नगाड़े के धुन पर महिलाओं की झुंड द्वारा सोहर गीत गाए गए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बिदुपुर प्रखंड की महिलाओं ने सोहर गीत के माध्यम से तेजस्वी यादव के परिवार को बधाई भी दी है।