फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार ने फिर अपनी गलती वाली बात दुहराई, भाजपा के साथ पर कटिहार में कही यह बात

Wed, 16 Oct 2024 06:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ने वाले हैं और बिहार में एनडीए के अंदर सब ठीक नहीं चल रहा है- इन अफवाहों का जवाब एक बार फिर सीएम ने खुद दिया है। उन्होंने अपनी पिछली गलती वाली बात फिर दुहराई और भाजपा के साथ हमेशा रहने की बात कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार-बार यह बात उठ रही है कि बिहार में एनडीए के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ने का मन बना रहे हैं। लेकिन, अब मंच पर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबकुछ साफ-साफ और खोलकर बता दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बार गलती से हमलोग उधर चले गये लेकिन अब यह गलती कभी दोबारा नहीं करेंगे। हम लोग पूरी मजबूती के साथ एकजुट रहकर बिहार की तरक्की और जनता की भलाई के लिए काम करते रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पहुंचे कटिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कटिहार पहुंचे, जहां वह बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित भगवती मंदिर इंटर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 405.53 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विभागों के 183 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण किया। इनमें 107.87 करोड़ रुपये की लागत से 52 योजनाओं का उद्घाटन एवं 297.66 करोड़ रुपये की लागत से 131 योजनाओं का शिलान्यास कार्य शामिल है।

कई योजनाओं का किया उद्घाटन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 400 करोड़ रुपये से अधिक कुल 183 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। हम अनेक बार कटिहार जिले में जगह-जगह जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उसका तत्काल निदान करने की दिशा में काम करने हेतु अधिकारियों को निर्देश देते हैं। 6 दिसंबर 2022 को मनिहारी अनुमंडल के देवड़ा घाट को गंगा नदी के कटाव से हुए नुकसान को हम देखने आए थे। 5 जनवरी 2023 को समाधान यात्रा के क्रम में मैं यहां आकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुआ था। उस समय तक कोसी और गंगा नदी के कटाव से विस्थापित हुए परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने हेतु जमीन चिन्हित नहीं की गई थी लेकिन आज इस कार्यक्रम के माध्यम से विस्थापित एवं भूमिहीन गरीब परिवारों को आवासीय भूमि का बंदोबस्ती का पर्चा प्रदान कर मुझे बेहद सुखद अनुभूति हो रही है। इस मौके पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सह बिहार जिला के प्रभारी मंत्री नीरज कुमार बबलू, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विधायक तारकिशोर प्रसाद एवं विधायक विजय सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें