फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार बाल संरक्षण आयोग का हुआ गठन, अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य बनाए गए; जानें, कौन-क्या बने

Sat, 14 Sep 2024 04:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Child Right Commission : बिहार सरकार के डगमगाने की बात किस हद तक कोरी अफवाह रही है, उसे दिखाने के लिए नीतीश कुमार सरकार ने अब आयोगों का पुनर्गठन शुरू कर दिया है। भाजपा-जदयू के लोगों को मिलाकर बाल संरक्षण आयोग का गठन किया गया है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने बाल संरक्षण आयोग का गठन कर दिया है। समाज कल्याण विभाग ने ओर से शनिवार दोपहर इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। गौर करने वाली बात यह है कि इस आयोग में भाजपा और जदयू के नेताओं को जगह दी गई है। जिससे इस अफवाह पर विराम लग गया कि एनडीए सरकार के कदम डगमगाने रहे हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा गया है कि मंत्रिपरिष के निर्णय के बाद बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग का गठन किया गया है।

विज्ञापन


सदस्यों के सेवाकाल की अवधि तीन वर्ष
समाज कल्याण विभाग ने डॉ. अमरदीप को बिहार सरकार ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया है। समाज कल्याण विभाग की संयुक्त सचिव कुमारी सीमा के अनुसार, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के सेवाकाल की अवधि तीन वर्ष या 65 साल तक रहेगी। 

जानिए, कौन-कौन बनाए गए सदस्य
बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में पटना के परसा बाजार निवासी डॉ. हुलेश मांझी, मधुबनी के राजनगर निवासी संगीता ठाकुर, समस्तीपुर के अमरौली निवासी ज्योति कुमारी, पटना के मनेर निवासी शीला पंडित प्रजापति, बांका के बवुरा गांव निवासी डॉ. सुग्रीव दास, वैशाली के धोबौली गांव निवासी राकेश सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें