फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board : नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा में आज का दूसरा पेपर रद्द, बिहार बोर्ड ने लिया फैसला

Tue, 27 Feb 2024 05:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही सक्षमता परीक्षा (प्रथम) के दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित हो गई है। अन्य पालियों की परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित समय पर ली जाएगी। 
विज्ञापन
बिहार बोर्ड ने जारी किया पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित की जा रही सक्षमता परीक्षा (प्रथम) की दूसरी पाली स्थगित हो गई है। इस बात की सूचना परीक्षा नियंत्रण विभाग ने पत्र जारी करते हुए दी है। शेष परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित समय पर ली जाएगी।

विज्ञापन


क्या लिखा है जारी किये गये पत्र में 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक ने पत्र जारी करते हुए बताया कि 27 फरवरी के दूसरी पाली की सक्षमता परीक्षा (प्रथम) अपरिहार्य तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गई है। उक्त पाली के लिए निर्धारित परीक्षार्थियों के परीक्षा आयोजन की तिथि और पाली की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से बाद में प्रकाशित कर सूचना दी जाएगी। 28 फरवरी को शेष तिथि और पाली की परीक्षाएं निर्धारित तिथि और पाली के अनुसार आयोजित की जाएगी।

26 फरवरी से चल रही है सक्षमता परीक्षा 
शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा (प्रथम) का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ले रही है। यह परीक्षा 26 फरवरी से शुरू हुई है जो 06 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा बिहार के 9 जिलों के कुल 52 कंप्यूटर केंद्रों पर आयोजित की गई है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में ली जा रही है।
विज्ञापन


जानिए नियोजित शिक्षकों के लिए क्या है रिपोर्टिंग टाइम 
शिक्षकों के लिए कंप्यूटर केंद्र पर शिक्षकों के लिए प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से  09:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है, जबकि परीक्षा  10:00 बजे सुबह से 12:30 बजे शाम तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली केलिए रिपोर्टिंग टाइम 01:30 बजे दोपहर से 02:30 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा 3:00 बजे से शुरू होकर शाम के 05:30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें