फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय पुलिस की बर्बरता का क्रूर चेहरा, वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक की आंख फोड़ी

Thu, 15 Feb 2024 04:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

चोट लगने के बाद से प्रदीप कुमार को एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल, उसका इलाज छौराही पीएचसी में करवाया गया, जहां से प्रदीप कुमार की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
छौड़ाही थाना, बेगूसराय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में बेगूसराय पुलिस की बर्बरता का एक क्रूर चेहरा सामने आया है, जिसमें वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के जवानों ने एक बाइक सवार युवक की आंख ही फोड़ डाली। घटना छौराही थाना क्षेत्र के रामपुर की है।

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरकपुरा निवासी प्रदीप कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित प्रदीप कुमार के भांजे दीपक कुमार ने बताया कि वह छौराही की ही एक चिमनी पर रहकर मजदूरी का काम करता है और वह अपने मामा के साथ बाइक से हरकपूरा जा रहा था। उसी क्रम में छौराही पुलिस के द्वारा रामपुर के समीप वाहन चेकिंग के लिए जवानों को तैनात किया गया था। लेकिन वाहन चेकिंग के दौरान ही पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने का इशारा किया और जब तक वह रुकते, तब तक पुलिस के जवान ने डंडा चला दिया, जो डंडा प्रदीप कुमार के आंख में लग गया। 

विज्ञापन


चोट लगने के बाद से ही प्रदीप कुमार को एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल उसका इलाज छौराही पीएचसी में करवाया गया, जहां से प्रदीप कुमार की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि बरीय पदाधिकारी के द्वारा उक्त डंडेबाज पुलिस वालों के विरूद्ध किस तरह की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


इस संबंध में छोड़ही थाना प्रभारी ने बताया है कि बाइक चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक बाइक लेकर भाग रहा था। तभी वहां पर मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश किया। पकड़ने के दौरान ही अचानक डंडे से आंख पर चोट लग गया। फिलहाल, युवक को इलाज करने के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें