Bihar : श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार आ रहे हैं। वह यहां 6500 करोड़ रुपए की लागत वाले इंडियन ऑयल की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
लोक सभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए तैयारी में लग गये हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 13 जनवरी को एकदिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी बेतिया के सुगौली में 6500 करोड़ रुपए के इंडियन ऑयल की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह बेतिया के रमना मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए बिहार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता तक तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
बिहार में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान सुगौली में के साथ साथ इंडियन ऑयल की परियोजना का शुभारंभ करने के साथ साथ कई सड़क और पुल परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। बेतिया के अलावा बेगूसराय और औरंगाबाद में जनसभा होना है। बिहार भाजपा के नेता, सांसद और विधायक भी इसकी तैयारी में जुट गए हैं।
कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
पश्विम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी बेतिया आ रहे हैं। पीएम मोदी एनएच 28बी को जोड़नेवाली रामगढ़वा, सुगौली एवं मोतिहारी आरओबी का शुभारंभ, सुगौली सेमरा में स्थानीय इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में उन्नयन कार्य का शुभारंभ, बेतिया-दीघा एनएच कार्य का शुभारंभ और बेतिया पखनाहा तमकुही एनएच 727एएए के कार्य का शुभारंभ करेंगे। बड़ा रमना मैदान में भी उनका कार्यक्रम होगा। इसके लिए सारी तैयारी चल रही है। इधर, बिहार पुलिस की ओर से पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए पूरी निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस नजर रख रही है।