फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE : चैत्र प्रतिपदा की सुबह आज होली; किशनगंज में रंग लगाने से मना करने पर रेलवे कर्मचारी को पीटा

Tue, 26 Mar 2024 05:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar News : होली कब है? आज यह सवाल नहीं बचा। क्योंकि, आज चैत्र प्रतिपदा के कारण बिहार जमकर होली मना रहा है। बैंक-बीमा समेत केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों में भी होली की छुट्टी है। इधर, नामांकन का समय देख महागठबंधन के प्रत्याशी तनाव में हैं।
विज्ञापन
लगातार अपडेट हो रही मंगलवार की खबरें, पढ़ते रहें अमर उजाला। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:20 PM, 26-Mar-2024

मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे। उनका कहना है कि दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान रेणु देवी पति अशोक मांझी गांव कलवारी कांटी थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लिया है।

04:40 PM, 26-Mar-2024

बेगूसराय में महिला ने किया सुसाइड 
बेगूसराय में शादीशुदा महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद गांव की है। मृत महिला की पहचान गंगा प्रसाद गांव निवासी चंद्रकांत राय का पत्नी रितु कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

03:55 PM, 26-Mar-2024

पटना में बच्चों के विवाद में जमकर हुए पथराव, गोलियां भी चलीं
पटना में बच्चों के बीच झगड़ा को लेकर दो लोगों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो लोग जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। रामगति यादव के पुत्र विजय यादव और श्याम सिंह यादव के पुत्र सुबोध यादव का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
02:08 PM, 26-Mar-2024
किशनगंज में रेलवे स्टाफ के साथ मारपीट की गई। - फोटो : अमर उजाला

रेलवे कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा
किशनगंज शहर के दे-मार्केट चौक पर रेलवे कर्मचारी के साथ बदमाशों ने रंग लगाने को लेकर मारपीट की है। रेलवे कर्मचारी ने रंग लगाने से मना किया था, इस कारण बदमाश उनके साथ बहस करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें रेलवे कर्मचारी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने में रेलवे कर्मचारी को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया। डॉक्टर द्वारा रेलवे कर्मचारी का उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। किशनगंज रेलवे के अधिकारी ने बताया दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

12:50 PM, 26-Mar-2024

मोतिहारी में शिक्षक ने किया सुसाइड
मोतिहारी के एक शिक्षक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। शिक्षक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो तुरकौलिया थानाध्यक्ष के नाम से लिखा गया है। मृतक शिक्षक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के नागर टोला वार्ड नम्बर 4 के लाल बाबू प्रसाद के  पुत्र अजय कुमार (35) के रूप में हुई है। अजय एनपीएस पिपरिया नगर टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे।

विज्ञापन
12:03 PM, 26-Mar-2024
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बेली रोड पर भीषण सड़क हादसा
पटना के बेली रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के बाद तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पटल गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बेली रोड पर यू टर्न लेते हुए यह हादसा हुआ है। कार सवार लोग घायल हाे गए हैं। सफेद रंग की कार पर पुलिस लिखी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार के मालिक पुलिसकर्मी हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। 

11:20 AM, 26-Mar-2024

बेगूसराय में इंटर की छात्रा की लाश मिली
बेगूसराय में तीन दिन से लापता इंटर की छात्रा की शव को कुआं से पुलिस ने बरामद किया है। छात्रा का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्रा का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड नंबर एक की है। मृत छात्रा की पहचान सिंघौल वार्ड नंबर एक के रहने वाले आनंद ठाकुर की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है। 

10:45 AM, 26-Mar-2024

मुजफ्फरपुर में बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत
मुजफ्फरपुर में नशे में धुत बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दिया। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार बाइक को छोड़ कर मौके पर से फरार हो गया। आननफानन में बच्ची की इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

10:01 AM, 26-Mar-2024

भोजपुर में किराना दुकानदार को मारी गोली
भोजपुर में अपराधियों ने किराना दुकानदार को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव की है। सोमवार की देर रात गुटखा के पैसे मांगने के विवाद को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने  किराना दुकानदार को दो गोली मारी। गोली लगने के बाद दुकानदार बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद इलाज के लिए दुकानदार को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उपचार करने एक बाद उसे रेफर कर दिया गया।

09:20 AM, 26-Mar-2024

अपराधियों ने दो युवक को मारी गोली
आरा में दिवंगत पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर की है। वहीं दूसरी घटना बिहियां थाना क्षेत्र झौआ डुमरिया में गुटखा का पैसा मांगने के विवाद में गोली मार दी। महज कुछ घण्टे के अंदर ही तीन लोगों को गोली मारने से हड़कंप मच गया है। घायल युवक बेलाउर गांव के पंचायत समिति सदस्य स्व दीपक कुमार गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार गुप्ता और उसके दोस्त अंशु कुमार हैं।

08:01 AM, 26-Mar-2024

Bihar News LIVE : चैत्र प्रतिपदा की सुबह आज होली; किशनगंज में रंग लगाने से मना करने पर रेलवे कर्मचारी को पीटा

चैत्र प्रतिपदा की सुबह आज मंगलवार है। होली पर छुट्टी भी है और होली का असल दिन भी। इसलिए, बिहार पूरे रंग में है। ऐसे रंग में कि सोमवार को जितना हुड़दंग दिखा, उसका कई गुणा हर जगह सड़क पर है। धुड़खेली (धूल और कीचड़ की होली) सुबह से हर सड़क पर चल रही है। राजधानी पटना की सड़क पर भी निकलना मुश्किल है। इससे बचने के लिए बाइक वाले तेजी से जैसे-तैसे भाग रहे हैं। बुरा न मानो होली है... कहते हुए कीचड़ फेंका जा रहा है। केंद्र और बिहार सरकार के कार्यालयों के साथ बैंकों में भी छुट्टी होने के कारण सड़क सूनी होनी चाहिए, लेकिन होली के नाम पर चल रहे हुड़दंग के कारण शांति नहीं है। इधर, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नामांकन होली की छुट्टी के अगले ही दिन अंतिम है। इसलिए, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घोषित प्रत्याशी तैयारी में हैं, जबकि सीट बंटवारे के कारण ठहरे महागठबंधन के संभावित नाम तनाव में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें