भारत घूमने आए एक बांग्लादेशी परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में बांग्लादेशी पिता और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी, बहन और बेटे की स्थिति काफी गंभीर हैं। मृतकों की पहचान सुशीलचंद्र सरकार (50) और उनकी बेटी सूचना सरकार (19) के रूप में कि गई है। इस घटना में उनकी पत्नी अंजना सरकार (44), मृतका की बहन सपना सरकार (16) और भाई सनोज सरकार (13 वर्ष) घायल हो गए है, जिनका इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक सुशीलचंद्र सरकार शिक्षक थे।
घटना इस्लामपुर थाना के रामगंज एनएच की है।
बांग्लादेश से भारत घूमने आये थे
घटना के संबंध में परिजन अनिमेष का कहना है कि पूरा परिवार लगभग एक सप्ताह पहले बांग्लादेश से भारत घूमने आये थे। मृतक बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के नयानगर इलाके में रहने वाली बहन सपना सरकार के घर आए थे, यहां से वे सभी रिश्तेदार के घर विदान नगर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे बांग्लादेशी परिवार को कुचल दिया। घटना के बाद हाइवा मौके से फरार हो गया।
पत्नी, बहन और बेटे की हालत गंभीर
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पूर्णिया लाइन बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बांग्लादेशी शिक्षक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य की हालत काफी नाजुक है। सभी का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पत्नी, बहन और बेटे वेंटीलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में सहायक खजांचीहाट थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बतया कि लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में सड़क हादसे के शिकार पिता और बेटी की हो गई है। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। उनका कहना है कि जिस हाइवा से घटना हुई है उसकी तलाश की जा रही है।